फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईपीएल ने लाखों लोगों को बना दिया जुआरी और सट्टेबाज...देवकीनंदन महाराज ने इसलिए कहे ये शब्द

Sat, 05 Apr 2025 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कथावाचक  देवकीनंदन महाराज ने एक कथा के दौरान कहा कि भारतीय प्रीमियर लीग की शुरुआत जब हुई, तो हर घर से एक क्रिकेटर निकलने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम इसके विपरीत मिल रहे हैं।
 
विज्ञापन
कथावाचक देवकीनंदन महाराज। - फोटो : कथावाचक देवकीनंदन महाराज।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के प्रसिद्ध संत ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने हाल ही में एक कथा के दौरान भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो यह वादा किया गया था कि इस लीग के जरिए हर घर से एक क्रिकेटर निकलेगा, लेकिन उनके अनुसार आज के दौर में हर घर में क्रिकेटर तो नहीं बने, लेकिन इस लीग ने लाखों जुआरी और सट्टेबाज जरूर बना दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Saint Premanand: संत प्रेमानंद की बिगड़ी तबीयत...पदयात्रा पर नहीं निकले, आश्रम से आई ऐसी खबर; रोने लगे भक्त



 
Trending Videos

सट्टे से भविष्य पर बड़ा खतरा
महाराज ने आगे कहा कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेल से ज्यादा सट्टेबाजी की ओर युवाओं का झुकाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल युवा वर्ग आईपीएल मैचों पर सट्टा खेल रहा है जो उनके जीवन और भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान, एंबुलेंस के आगे लेट गई पत्नी...जेठों पर लगाया गंभीर आरोप

 
विज्ञापन

युवाओं के पतन का बन सकता है कारण
देवकीनंदन महाराज ने कहा कि इस खेल को हम मनोरंजन के तौर पर देखते हैं, लेकिन जब यह सट्टेबाजी में बदल जाता है तो इसका असर मानसिकता पर पड़ता है, और यह युवाओं के पतन का कारण बन सकता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें