दूसरी ओर, इस रैली की तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। शुक्रवार को ओकेंद्र राणा ने शेर सिंह राणा के बसपा मुखिया मायावती को बुलाने का विरोध किया। कहा कि उन्होंने राजा भैया को जेल भिजवाया। वह राजनीति करने क्यों आना चाहते हैं? क्षत्रिय सेना इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यक्रम करना चाहती है, इसे राजनीतिक रंग नहीं देना है। ऐसे में कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है।
ओकेंद्र राणा ने इस पर लंबी पोस्ट डाली है। इसमें एत्मादपुर के विधायक धर्मपाल सिंह का गुणगान किया है। कहा है कि वह तन-मन-धन से हमारे साथ हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन हर किसी का सम्मान नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- UP: वक्फ बिल पास होने के बाद पहला जुमा, आगरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से हुई निगरानी
एक हजार को नोटिस, पुलिस रख रही निगरानी
डीसीपी सिटी ने एक हजार लोगों से बवाल की आशंका के मद्देनजर नोटिस जारी किए हैं। बीएनएस की धारा 168 के तहत दिए नोटिस में कहा गया है कि संज्ञेय अपराध कारित करने की आशंका है। किसी तरह का बवाल होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएनएस की धारा 33 के भी नोटिस शामिल हैं। यह नोटिस उन लोगों को दिए जाते हैं, जो लोग किसी तरह के अपराध में सहयोग कर सकते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे 50 लोग चिह्नित किए गए, जिन्होंने प्रदर्शन की चेतावनी अपने फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम के एकाउंट से दी थी। ऐसे लोगों की आईडी से पते की जानकारी लेकर नोटिस दिए गए हैं।