फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी ने मत्स्य स्वरूप में दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बृहस्पतिवार को आराध्य श्रीबांकेबिहारी ने मत्स्य अवतार में भक्तों को दर्शन दिए। भगवान विष्णु के दस अवतारों में से प्रथम अवतार की एक झलक पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। दर्शन कर भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंदिर में सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी द्वारा आनंद महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें ठाकुरजी का प्रतिदिन विभिन्न स्वरूपों में शृंगार किया जा रहा है। सुबह ठाकुरजी का मत्स्य अवतार के स्वरूप में शृंगार किया गया। ठाकुरजी के सुनहरी मछली के रूप में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो गया। मत्स्य अवतार के स्वरूप में ठाकुरजी की वीडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सेवायत ज्ञानेंंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि श्रीबांकेबिहारी का 127वां आनंद महोत्वव 28 फरवरी तक चलेगा। बताया कि ठाकुरजी से प्रेरणा मिलने पर उनका वैसे ही शृंगार किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें