फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कार सवारों की दहशत..घर में सो रहे भाई-बहन को मारी गोली, दोनों गंभीर रूप से घायल; बदमाशों की जारी तलाश

Sun, 27 Apr 2025 11:16 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर के चबूतरे पर सो रहे भाई-बहनों को बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग करने वाले कार सवार बदमाशों की पुलिस तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में घर के चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सो रहे भाई-बहन को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 

थाना मगोर्रा के गांव अहमल निवासी चंद्रपाल सिंह की बेटी शालू व बेटा अंकित शनिवार की देर रात करीब 10 :30 बजे गांव में बिजली न आने पर घर के चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सो रहे थे। तभी सौंख की तरफ से आ रहे कार सवार बदमाशों ने भाई-बहन को गोली मार दी।

 
विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर बदमाश नगला शीशराम की ओर भाग गए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली पहले अंकित के बाएं पैर में लगते हुए दूसरी चारपाई पर सो रही बहन शालू के पेट मे जा लगी। एक ही गोली से दोनों भाई बहन गंभीर घायल हो गए। 

घटना को अंजाम देने से पूर्व घर से पहले 50 मीटर की दूरी पर कार सवार बदमाशों ने हवाई फायर किया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह का कहना है कि सफेद कार से बदमाश आए थे। दोनों भाई-बहन को गोली मारी है। दोनों का उपचार चल रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें