फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पारा 48.5 पर पहुंचा

विज्ञापन
भयंकर गर्मी के मध्य छाता लेकर जाती महिला - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। रविवार का दिन साल का सबसे गर्म रहा। सूरज ने ऐसे शोले उगले कि तापमान बढ़कर 48.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोगों को न घर में चैन मिला और न ही बाहर सुकून। एसी और कूलर तो बेमतलब के हो गए।
विज्ञापन

इस समय गर्मी अपने प्रचंड रूप में है। मथुरा में तो इस साल के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। रविवार को 48.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान से शोले बरसने लगे। बाहर निकलते ही लोगों को चक्कर आ रहे थे। क्या मोहल्ले और क्या कॉलोनी, सभी जगह गर्मी का कर्फ्यू सा लगा रहा। बाजारों में सन्नाटा रहा।
फरह में स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रामचंद्रन के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर, राया कृषि अनुसंधान केंद्र में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी में लोग सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। सूर्य के बढ़ते प्रकोप से लोग गर्मी में खासे परेशान नजर आ रहे हैं। बीच-बीच में बादलों ने भी धूप के बीच में व्यवधान डालने का प्रयास किया, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं दी। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें