गंगेश्वर महादेव मंदिर के बंद प्रवेश द्वार से श्रद्धालुओं से भोलेनाथ पर चढ़ाने वाली सामग्री लेत?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना को लेकर सतर्क हुई पुलिस ने ज्यादा भक्तों को प्रवेश कराने पर मंदिरों में ताले लगवा दिए। बाद में इन्हें खोला गया और पांच-पांच भक्तों को प्रवेश कराकर पूजा-अर्चना कराई गई। जानकारी रहे एक दिन पूर्व पुलिस ने मंदिर के पुजारियों को मंदिरों में नियम के मुताबिक ही प्रवेश कराने के निर्देश दिए थे।
सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ के मंदिरों में विशेष भीड़ रहती है। लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना करते हैं। कोरोना के चलते मंदिरों के लिए जारी हुए निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए पहले से निर्देशित किया था। इसके बावजूद कई मंदिरों में अधिक संख्या में भक्तगण प्रवेश कर रहे थे। जिसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज बंगाली घाट रंगेश्वर मंदिर पहुंचे और उन्होंने रंगेश्वर मंदिर पर ताला लगवा दिया।
बाद में फिर पुजारी द्वारा पांच-पांच ही श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया। इसी प्रकार से अन्य शिवालयों मेें भी यही स्थिति मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हमने सभी मंदिरों में नियम के हिसाब से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराने की कोशिश की है। यह सब कोरोना की गाइड लाइन के तहत किया गया।