फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिक्षकों का नहीं छूटा घर का मोह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बच्चों की शिक्षा से ज्यादा शिक्षकों में घर का मोह नजर आ रहा है। यही कारण है कि 80 शिक्षकों ने अपने अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादला कराने के लिए आवेदन किया था। इसमें बाद शिक्षा विभाग की ओर से सत्यापन कराने के बाद इन्हें रिलीव कर दिया गया है। साथ ही दूसरे जिलों से आए मथुरा में 78 शिक्षकों ने अपने गृह जनपद में तैनाती ले ली।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादला प्रक्रिया शुरू हुई तो 80 शिक्षकों ने तबादला कराने के लिए आवेदन कर दिया। ताकि वह अपने घर से नजदीक पहुंच सकें। स्कूल में पढ़ाने वाले गुरुजी का घर का मोह दूर नहीं हो रहा है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये शिक्षक ऐसे हैं जो अपने घर के नजदीक गांव के ही स्कूल में ही जाना चाहते थे। शिक्षकों के आवेदन प्रक्रिया के बाद इन्हें सत्यापन करके तबादला कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 10 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगकर इनका सत्यापन कराया गया है। इसके बाद इन्हें उनके जनपद में भेज दिया गया है।


इन जिलों में पहुंचे शिक्षक
मथुरा से तबादला होकर गए शिक्षक बुलंदशहर, औरैया, हाथरस, अलीगढ़, ललितपुर, आगरा, अमरोहा, इटावा, हमीरपुर, झांसी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर, कन्नौज आदि जिलों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन करने के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू होकर इन्हें यहां से रिलीव कर दिया गया है। ये 80 शिक्षक अपने घर के नजदीक वाले स्कूल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

- सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें