फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के दबाव में शिक्षिका ने छोड़ा जिला

Sat, 17 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
फरह ब्लॉक की पीड़ित शिक्षिका पर अभद्रता के आरोपी प्रधानाध्यापक की शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते पीड़िता ने जिला ही छोड़ दिया है। वहीं बीते दिनों जांच समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने आया आरोपी लिखित में बयान देने से बचता नजर आया। 
विज्ञापन


विकासखंड फरह के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की शिक्षिका ने अभद्रता, छेड़छाड़, अश्लील मैसेज और फोन करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया और मामले में दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। 

इधर, शिकायत करने के बाद से ही पीड़ित शिक्षिका पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। तथाकथित पंच बनने का प्रयास कर रहे कुछ शिक्षक और अन्य लोग उसे धमका भी रहे हैं। इससे घबराकर शिक्षिका छुट्टी लेकर जिले से बाहर चली गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर गुरुवार को बीएसए ऑफिस में बयान दर्ज कराने आया आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारता रहा लेकिन जब जांच समिति ने साक्ष्य सामने रखे तो वह बगलें झांकता नजर आया। पीड़ित शिक्षिका ने जांच समिति के सामने रोते हुए बयान दर्ज कराए। जिले के शिक्षा विभाग में इस शिकायत का संज्ञान मंडलीय अधिकारियों ने भी लिया है। अब मंडल स्तर से भी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें