फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने भी बनाई है चाय, मुझे पीएम बना दो

Sat, 17 Sep 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन में गोशाला और राज्यसभा सांसद निधि के विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे नगर विकास मंत्री आजम खां ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसे। बोले, मैंने भी चाय बनाई है, मुझे भी पीएम बना दो।
विज्ञापन


गोवर्धन गोशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम को शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम किसी की आस्था या धर्म के खिलाफ  नहीं। हमारी मस्जिद टूटी तो मंदिर बना। बेहतर ये है कि प्यार-मोहब्बत के देश में सबका सम्मान, सबकी इज्जत समान हो। लेकिन धर्म की राजनीति की आड़ में कुछ नेता देश तोड़ रहे हैं।

आजम खां ने कहा कि गाय, गंगा के नाम पर राजनीति करने वाले दल वोट लेकर भूल जाते हैं। बादशाह के कार्यकाल में बीफ  का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है और ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं। उन्होंने गाय, गंगा, पहाड़, दरिया, चांद और सूरज को अल्लाह की निशानी बताते हुए कहा कि जो अल्लाह की निशानी हैं, उनका मैं कैसे विरोध कर सकता हूं।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने कहा कि हमको बनाओ पीएम। हम बादशाह से ज्यादा पढ़े हैं। अच्छे प्रशासक हैं। हमने भी खूब चाय बनाई है। हम खाना बनाना भी जानते हैं। एलान किया कि मैं वादा करता हूं आरएसएस का सपना पूरा करूंगा। अखंड भारत का निर्माण करके दिखा दूंगा।

आजम खां ने शंकराचार्य अद्योक्षजानंद की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बेहतर धर्मावलंबी और इंसान बताया। कहा कि उन्होंने वर्ष 2007 और 2013 में कुंभ का सफल आयोजन कर गो, गंगा और संस्कृति रक्षा की मिसाल कायम की है। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम भी पहुंचे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भी आयोजन स्थल पर पहुंचीं और प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। एक स्थानीय सपा नेता की कार में तोड़फोड़ भी कर दी।
इससे पहले एसडीएम और सीओ ने कार्यकत्रियों को वापस भेजने की कोशिश की। नहीं मानने पर उनके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को कार्यक्रम में मंत्री से मुलाकात कराने पर सहमति बनी।

कार्यक्रम खत्म होने पर प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास मंत्री आजम खां को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी। उन्होंने इसे केंद्र सरकार का मामला बताया। आजम खां के जाने के बाद कार्यकत्रियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सपा नेता रनवीर चाहर ने इसी दौरान उन पर पंजीरी बेचने का आरोप लगाया तो आंकनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उनकी कार को घेर लिया और तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें