फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइबर फ्रॉड में संदिग्ध पीओएस एजेंट पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। साइबर फ्रॉड के मामलों में प्रयुक्त सिम कार्ड जारी करने में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर गोवर्धन क्षेत्र के एक पीओएस एजेंट के खिलाफ जांच के बाद विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय उप्र लखनऊ द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में जनपद मथुरा से संबंधित संदिग्ध पीओएस एजेंटों की जांच कराई जा रही थी। इसी क्रम में थाना गोवर्धन क्षेत्र के पीओएस एजेंट जैन गली, बड़ा बाजार निवासी राहुल जैन द्वारा जारी किए गए सिम कार्डों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि संबंधित पीओएस एजेंट द्वारा जारी सिम कार्डों का उपयोग साइबर अपराध की घटनाओं में किया गया है। सिम एक्टिवेशन प्रक्रिया में पीओएस एजेंट की भूमिका संदिग्ध पाई गई। साथ ही एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों एवं थाना साइबर क्राइम से प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि सिम जारी करने में धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें