ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के प्राकट्य स्थली निधिवन राज मंदिर के समीप रेतिया बाजार के व्यापारियों ने मंदिर अधिग्रहण का समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।
व्यापारी अशोक शर्मा, विपिन मुखिया ने कहा कि यदि मंदिर का अधिग्रहण सरकार द्वारा किया जाता है तो आम श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक गोस्वामी समाज धनी लोगों को ही पैसे के बल पर मंदिर में वीआईपी सुविधाएं देता आया है, जो कि अनुचित है।
लोकेश मिश्र, शुभम शर्मा, तुषार, जीतू, शिवा, हेमु, रिंकू, सचिन, लखन, आकाश, अर्जुन, महेश, यति शर्मा ने भी मंदिर अधिग्रहण का समर्थन किया।
शाम को खुल गए बाजार
वृंदावन बंद का असर शाम होते-होते खत्म हो गया। जैसे-जैसे सूरज ढलता गया, नगर के प्रमुख बाजार खुलने लगे। यहां तक कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास के सभी बाजारों में रौनक लौट आई।
पुराना बजार, अठखंभा, विद्यापीठ, बनखंडी सहित कई बाजार हर दिन की तरह खुल गए। बाजार खुलने के बाद दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे।