फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण के विरोध में बंद रहा वृंदावन

Tue, 08 Dec 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के अधिग्रहण के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को आहूत बंद सफल रहा और अधिकांश बाजार बंद रहे। बंद के दौरान सेवायतों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली निकाली। इसी बीच एक गुट खुलकर अधिग्रहण प्रस्ताव के समर्थन में आ गया और ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की प्राकट्य स्थली निधिवन राज मंदिर के समीप रेतिया बाजार के एक हिस्से में व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद नहीं किया।
विज्ञापन


बंद का आह्वान धर्म रक्षा संघ ने किया था, मंगलवार सुबह से ही पुराना बाजार, लोई बाजार, अठखंभा बाजार, विद्यापीठ बाजार, बनखंडी बाजार, किशोरपुरा आदि बाजार बंद रहे। अनाज मंडी भी बंद रही। रेतियाबाजार का एक हिस्सा बंद रहा था तो एक हिस्से में अधिग्रहण प्रस्ताव के समर्थन में दुकानें खुली रही।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे से रैली निकाली गई, जो पुराना शहर, अठखंभा, बनखंडी महादेव, प्रताप बाजार, अनाज मंडी, पुराना बजाजा, किशोरपुरा, गांधी नगर, विद्यापीठ होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।  रैली में शामिल लोग बांके बिहारी मंदिर अधिग्रहण के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाते और व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के लिए अपील करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान रसिक बिहारी मंदिर के समीप जबरन दुकानें बंद कराने को लेकर विवाद भी हुआ। बाद में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर गेट पर चल रहे अनशन स्थल पर सभा हुई। यहां धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि व्यापारियों और अन्य लोगों की धार्मिक भावनाओं के चलते वृंदावन बंद पूरी तरह से सफल रहा है। भाजपा नेता सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी अधिग्रहण नीति में बदलाव नहीं किया तो जल्द पूरा ब्रजमंडल बंद होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें