फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में बरस रही मई-जून जैसी आग

Wed, 05 Oct 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गर्मी का मौसम
विज्ञापन
अक्तूबर के महीने में मई-जून की तपती गरमी लोगों को रुला रही है। सुबह से ही धूप की तेजी शरीर को झुलसा रही है। दोपहर को लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अक्तूबर में अधिक तापमान लोगों को बीमार कर रहा है। गरम हवाएं लोगों को व्याकुल कर रही है।
विज्ञापन


बीते वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस था लेकिन इस बार 33 से 36 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अक्तूबर माह में तेज गरमी कर रही बीमार
तेज गरमी लोगों को बीमार कर रही है। संक्रामक रोग प्रभारी डा.हिमांशु मिश्रा ने बताया चिकित्सा कैंपों में आने वाले मरीजाें में बड़ी संख्या ऐसे रोगियों की है जो ठंडा-गरम के शिकार है। इसी के चलते वायरल, शरीर में दर्द की लोग शिकायत कर रहे है। दिन में तेज धूप, शाम को तापमान में गिरावट बीमार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान....
-पसीने में ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक्स का सेवन न करें। 
- बासी या रखे हुए खाने का सेवन न करें। 
- कटे फल, खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- मच्छरों का बचाव का पर्याप्त इंतजाम करें। 
- एसी या कूलर में से निकलकर सीधे धूप में न जायें। तापमान संतुलन का ध्यान रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें