फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...कौन विधायक, कैसे विधायक

Fri, 16 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
...कौन विधायक, कैसे विधायक। यह कहते हुए चौकी कृष्णानगर के दरोगा ने बलदेव विधायक पूरन प्रकाश के समर्थक की बाइक को सीज कर दिया। यह बात विधायक को नागवार गुजरी। वे समर्थकों के साथ चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। विधायक ने एसएसपी और एसपी सिटी से दरोगा की शिकायत की।
विज्ञापन


मंडी समिति के रहने वाले हेमराज अपने परिवारीजन को चिकित्सक को दिखाकर लौट रहे थे। कृष्णानगर चौकी पर तैनात दरोगा प्रताप सिंह राठौर ने उनकी बाइक रोकी और कागजात दिखाने को कहा। हेमराज के अनुसार उन्होंने बताया कि बाइक का पहले से चालान कटा हुआ है। दरोगा नहीं माने तो हेमराज ने विधायक पूरनप्रकाश का फोन मिला दिया और दरोगा से बात करने को कहा।

हेमराज का आरोप है कि दरोगा ने कहा ‘कौन विधायक, कैसे विधायक’। फोन पर यह सुनकर विधायक पूरन प्रकाश तिलमिला गए और चौकी पर आ धमके। यहां पहुंचे उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी कृष्णानगर चौकी पहुंचे और विधायक के गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन


विधायक पूरन प्रकाश ने अमर उजाला को बताया कि दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मामला गंभीर होगा। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच के बाद ही कार्रवाई संभव होगी। फिलहाल कागजात न होने के कारण बाइक को सीज कर दिया गया है।  

चौथी बार हुआ चालान
समय से चालान का भुगतान न होने पर दोबारा चालान हो जाएगा। अलग-अलग मामलों में भी चालान किया जा सकता है। हेमराज का शुक्रवार को चौथी बार चालान किया गया है।
विज्ञापन

- आलोक प्रियदर्शी
एसपी सिटी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें