फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दूसरे विद्यालय में पढ़ रहे प्राथमिक विद्यालय इरौली-गूजर के विद्यार्थी

विज्ञापन
मथुरा। इरौली गूजर विकास खंड मांट के विधालय में कमरे की गिरी छत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। विकास खंड मांट के प्राथमिक विद्यालय इरौली-गूजर में बने कमरे की छत गिरने और दूसरा कमरा व बरामदा जीर्णशीर्ण हालत में होने पर बच्चों को नजदीकी विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

विद्यालय का भवन 1996 में बना था। यहां दो कमरे व एक बरामदा तथा आफिस बनाया गया था। इस सत्र में बारिश शुरू होने के बाद विद्यालय के एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। एक जुलाई से जब विद्यालय खुले तो छात्र एवं छात्राओं को एक कमरे व बरामदे में पढ़ाया गया। बाद में दूसरे कमरे व बरामदे में लगे गर्डर भी जर्जर होने पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने सूचना एबीएस को दी। एबीएसए के निर्देश पर यहां पढ़ने वाले 92 छात्र एवं छात्राओं को पूर्व माध्यमिक विद्यालय इरौली गूजर में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें