फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं परेशान अंधकार में 25 गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। कोसी एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत अव्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। तीन बिजलीघरों की लाइन में फाल्ट होने से पिछले 96 घंटे में मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल सकी है। वहीं नवोदय विद्यालय में बिजली न होने से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन


वहीं दो अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ता परेशान रहे। नंदगांव रोड पर 132 केवीए उपकेंद्र से पैगांव, धानौता तथा फालैन उपकेंद्र को आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार की रात्रि में करीब 8 बजे तीनों उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी की लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे इन तीनों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार की शाम 5 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।

इसके बाद लाइन में फाॅल्ट हो गया। जिसे ठीक कर रात्रि में 8 बजे आपूर्ति बहाल हुई। कुछ देर बाद लाइन में फिर खराबी आ गई, जिससे 25 गांवों की बिजली 96 घंटे से बंद पड़ी है। पैगांव बिजलीघर से पोषित होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी बिजली न होने से परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें