फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, शिव का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
मथुरा। अलौकिक अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में रंगेश्वर महादेव। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। केसरिया रंग में रंगे भोले के भक्त सड़कों पर बम-बम भोले करते नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-अर्चना की और भोले का आशीर्वाद लिया। हालांकि पहले सोमवार को ही अधिकारियों ने इंतजाम पूरे कर लिए थे।
विज्ञापन

शहर के रंगेश्वर व भूतेश्वर मंदिर पर खासी भीड़ देखने को मिली। व्रत, उपवास कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के मंदिरों में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करने के लिए शनिवार से ही शिवालयों में कांवड़ियों के जत्थे आना शुरू हो गए थे। सड़कों पर दिनभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
इधर, मंदिरों के आसपास निरंतर कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मी और एक कूड़ा गाड़ी तैनात रही। पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भी खड़े किए गए। इसके साथ ही कांवड़ियों मार्ग में जगह- जगह प्याऊ लगाए गए हैं। वहीं कई स्थानों पर टैंकरों से भी पेयजल व्यवस्था की गई है। प्रमुख मार्गों पर लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें