फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लक्ष्य बोध कार्यक्रम में छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

विज्ञापन
कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम में संबोधित करते अतिथि।
विज्ञापन
मथुरा। कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य बोध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अजय शर्मा, अशोक कुमार भाटिया, समीर बंसल, सिकंदर सिंह, विनय कुमार सिंह ने मां शारदे एवं कृष्णचंद्र गांधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस लक्ष्य बोध कार्यक्रम में छात्रों को सफलता का मंत्र मिला।
विज्ञापन

अजय शर्मा ने कहा कि लक्ष्य हमेशा बड़ा होना चाहिए और उसे पाने के लिए पूरी शक्ति से प्रयास करना चाहिए। सफलता छात्र, अध्यापक और अभिभावक इन तीनों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। समीर बंसल ने कहा कि प्रबंध समिति आपका हर संभव सहयोग करेगी, किंतु संघर्ष आपको सैनिक की भांति स्वयं करना होगा।
अंतिम सत्र में महामंडलेश्वर ब्रह्मानंद महाराज ने छात्रों से कहा कि पढ़ाई के साथ हमें जीवन का लक्ष्य भी निर्धारित करना चाहिए। यदि आपने मन और आत्मा से लक्ष्य तय किया है तो वह अवश्य फलीभूत होगा। इस अवसर पर उमेश शर्मा, केशव सिंह, सोम कुमार लवानिया, लोकेश अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें