आपस में बातचीत करतीं केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राएं।
मथुरा। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा में द्वितीय पाली में इंटर की अर्थशास्त्र विषय परीक्षा 85 केंद्रों पर संपादित कराई गई। जिसमें 3354 विद्यार्थी पंजीकृत थे जबकि केंद्रों पर आए 3229 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं 125 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में किसी भी केंद्र से अनुचित सामग्री के प्रयोग की सूचना नहीं प्राप्त हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा नकल विहीन कराई गईं। विद्यार्थियों के मिले-जुले अनुभव रहे। पहली पारी में कक्षा 10 की अंग्रेजी परीक्षा ने छात्रों के चेहरे खिला दिए। वहीं दूसरी पारी में 12वीं के अर्थशास्त्र के प्रश्नपत्र को देखने के बाद राहत की सांस ली। संवाद
अर्थशास्त्र का बारहवीं कक्षा का पेपर औसत से बेहतर था। इसमें कुछ ऐसे प्रश्न थे जो हमारे शिक्षकों ने पहले ही बता दिए थे, इसलिए हमें पता था कि कैसे उत्तर देना है।
नेहा- कक्षा 12
अर्थशास्त्र का पेपर कुल मिलाकर आसान था। प्रश्न ज्यादातर सीधे थे और न्यूमेरिकल प्रश्न आसान थे। एमसीक्यू के लिए थोड़ी सोचने की जरूरत थी, लेकिन वे अच्छे थे।
प्राची- कक्षा 12
कुल मिलाकर यह अच्छा पेपर था। असर्शन रीजनिंग के प्रश्न अच्छे थे और बाकी पेपर भी आसान था। पेपर संतुलित था और इसमें सीधे और एप्लीकेशन बेस्ड प्रश्न आए।
निधि- कक्षा 12
अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी से थे, लेकिन कुछ पाठ्यक्रम से बाहर के थे। मुझे लगता है कि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा, मैंने समय पर पेपर किया।
सुमन-कक्षा 12