फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संत प्रेमानंद की वीडियो देख स्कूल से आ गया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखकर घर से आए किशोर की तलाश में उन्नाव पुलिस के साथ वृंदावन पुलिस जुटी हुई है। उसकी अंतिम लोकेशन वृंदावन में राधाकेलिकुंज आश्रम के आसपास मिली है। हालांकि उसके बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार 16 वर्षीय इंटर का छात्र उन्नाव में शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। वह मोबाइल फोन पर संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता ह। वह परिजन से संत से मिलने चलने की कह रहा था लेकिन परिजन ने कुछ दिन रुक कर चलने को कहा।
इस पर वह स्कूल के लिए घर से ताे निकला लेकिन बाइक से वृंदावन आ गया है। उसके मोबाइल की अंतिम लोकेशन वृंदावन में एक गेस्ट हाउस की मिली तो परिजन ने वृंदावन पुलिस से संपर्क किया। यहां से पता लगा कि वह दो दिन पूर्व सुबह छह बजे ही चला गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें