मथुरा। हाईवे पर साइड न मिलने से नाराज कार सवारों ने एटा के जलेसर निवासी ट्रक चालक अनूप की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। मामले में शुक्रवार को वाहन चालक एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मामूली बात पर किसी की हत्या कर देना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम ऊषा सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने, आश्रितों को मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। एसडीएम ने न्याय का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजकुमार सिंह, कैलाश गौतम, सुरेशचंद्र यादव, मोहम्मद शमशुद्दीन और मिथुन आदि मौजूद रहे।
ट्रक चालक का साथी भी जख्मी
परखम निवासी सत्यवीर ने बताया कि ट्रक चालक अनूप यादव के साथ वह दिल्ली से आ रहे थे। जयगुरुदेव आश्रम के निकट हाईवे पर कार सवारों ने अचानक अनूप पर हमला कर दिया। घटना में सत्यवीर के भी जख्म आए हैं।