फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर मिलेगी नलकूप-एसटीपी संचालन की रिपोर्ट

Thu, 05 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका एसपीएस और एसटीपी के साथ 30 नलकूपों का ऑटोमाइजेशन करने जा रही है। इस तकनीकी के प्रभावी होते ही इनके संचालन की पल-पल की रिपोर्ट मोबाइल के जरिए अधिकारियों को मिलेगी। पालिका के इस प्रस्ताव को डीएम ने स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


मथुरा नगर पालिका को करीब पौने दो करोड़ रुपये की राशि मिली है। नगर पालिका यमुना कार्य योजना के तहत स्थापित दो एसटीपी और आधा दर्जन एसपीएस, 30 नलकूप का ऑटोमाइजेशन करेगी। इससे पंप संचालन पर मशीनों का ही नियंत्रण हो जाएगा। अधिक और कम बिजली आने पर पंप बंद नहीं होंगे। बिजली जाने के बाद फिर चालू करने में भी यह सिस्टम उपयोगी साबित होगा।

पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने बताया कि यह सिस्टम मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे एसपीएस और एसटीपी के संचालन की जानकारी अध्यक्ष और ईओ के साथ यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी के भी मोबाइल पर मिलेगी। यही व्यवस्था 30 नलकूप के संचालन में प्रभावी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें