फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खाद का काला कारोबार: यूपी समेत कई प्रदेशों में सप्लाई...ऐसे होती थी तैयार, सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नकली खाद व डीएपी तैयार कर आरोपी यूपी और अन्य प्रदेशों के बाजार में बेच रहे थे। एसटीएफ ने मामले में सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम गैंग का नेटवर्क खंगालने में जुटी है।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली डीएपी और उवर्रक तैयार करके प्रदेश और अन्य राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मथुरा के रिफाइनरी इलाके में नकली डीएपी से भरा ट्रक पकड़ने के बाद एसटीएफ ने गाजियाबाद के मुख्य सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने भारी मात्रा में यूरिया और डीएपी के अलावा खाली बैग सहित अन्य सामान बरामद किया है। नकली खाद गैंग के नेटवर्क की जांच जारी है। इस संबंध में मथुरा के थाना हाईवे और गाजियाबाद के मुरादनगर थानों में केस दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन


खाद संकट के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाजार में नकली डीएपी और यूरिया को बेचा जा रहा है। एसटीएफ के एएसपी राकेश कुमार ने आगरा इकाई को जांच में लगाया था। 15 अक्तूबर को एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को सूचना मिली कि नकली डीएपी व खाद से भरा ट्रक तारसी चौराहे से होकर गुजरेगा। इस पर टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दरम्यान राजस्थान नंबर के ट्रक को संदिग्ध पाए जाने पर रोका। उसके चालक जगन सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक में लोड खाद की डिलीवरी एग्रो जंक्शन केंद्र, तारसी चौराहे पर सुभाष सिंह की दुकान पर देनी है। 

 
Trending Videos

सुभाष से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यूरिया व खाद उसने गाजियाबाद से नकद धनराशि देकर खरीदी है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने गाजियाबाद में बंबा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज के पास छापा मारा। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां राहुल सिंघल के यहां नकली उवर्रक तैयार की जा रही थी। यहां से बड़ी मात्रा में उवर्रक को सीज किया गया। 

 

एसटीएफ ने सेक्टर 2, साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी राहुल सिंघल, भैंसा, रिफाइनरी, मथुरा निवासी सुभाष सिंह और ट्रक चालक कागारौल, आगरा निवासी जगन सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मथुरा और गाजियाबाद के जिला कृषि अधिकारियों ने उक्त बरामद खाद व डीएपी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं। आरोपियों ने बताया कि वह नकली खाद व डीएपी तैयार करके यूपी और अन्य प्रदेशों के बाजार में बेच रहे थे। नकली खाद मामले में इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हाईवे थाना और मुरादनगर, गाजियाबाद में आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराए गए हैं।

 

यह हुई बरामदगी
- 500 बोरे नकली उवर्रक
- 35 बैग भारत डीएपी
- 450 बैग विराट भूमि शक्ति मार्का
- 550 बैग बिना मार्का
- 2200 नग खाली बैग, डीएपी व यूरिया
- रील, धागे के अलावा पैंकिंग मशीन
- बोलेरो और ट्रक

 
विज्ञापन

कोलकाता व राजस्थान से मंगाते थे डीएपी के नकली बोरे
गैंग के मुख्य सरगना राहुल सिंघल ने बताया कि वह नकली उवर्रक बनाने का काम कर रहा था। इसका कच्चा माल मुजफ्फरनगर और आईपीएल मार्का डीएपी के खाली बैग जयपुर व कोलकाता से मंगवाता है। उसने बताया कि वह लंबे समय से नकली खाद बनाकर और पैकिंग करके उत्तर प्रदेश, राजस्थान व अन्य जगहों के किसानों को सप्लाई करता है। उसने बताया कि नकली खाद में चार से पांच गुना ज्यादा फायदा होता है।

ये भी पढ़ें-UP: 'टीवी पर चैनल आने लगेंगे...', सूबेदार के खाते से पार किए दो लाख; ठगों ने दरोगा को भी बनाया शिकार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें