फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Flood In Mathura: गोकुल बैराज के पिलर से टकराया स्टीमर, डूबते गोताखोरों को लोगों ने बचाया

Mon, 17 Jul 2023 02:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Yamuna Flood In Mathura: मथुरा में गोकुल बैराज के पिलर से स्टीमर टकरा गया। लोगों ने डूबते गोताखोरों को बचाया। इसके बाद बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया।   
विज्ञापन
Yamuna Flood In Mathura: बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना में तेज उफान के साथ बह रहे पानी के कहर से राहत बचाव कार्य में लगे गोताखोरों के स्टीमर को अपनी चपेट में ले लिया। स्टीमर यमुना के पिलर नंबर आठ से टकरा कर पलट गया। पानी के बहाव में स्टीमर में बैठे गोताखोर फंस गए। शोर पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्टीमर के पांचों गोताखोरों को सकुशल बचाया।

विज्ञापन


यमुना के तेज बहाव के कारण मथुरा में खड़े स्टीमर पानी में बह गए। स्टीमर के बह जाने का पता लगने पर पांच गोताखोर एक स्टीमर को लेकर यमुना में बहने वाले स्टीमर की तलाश के लिए रविवार की सुबह निकले। बताया गया कि स्टीमर यमुना में गोकुल बैराज पहुंचा और वहां बैराज के पिलर से टकरा कर पलट गया। स्टीमर पलटने से उसमें सवार गोताखोर उसके नीचे दब गए। 

यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: 45 साल बाद लोगों ने देखा बाढ़ का ऐसा नजारा तो सिहर उठे, नाले लबालब; डूबने की कगार पर बस्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में फंसे गोताखोरों के शोर करने पर स्थानीय गोताखोर बंटी ने आवाज सुनी तो उसने पास में मौजूद स्थानीय गोताखोरों को आवाज देकर बुलाया। सभी गोताखोर पानी में फंसे गोताखोरों को बचाने के लिए पानी में कूद गए। काफी प्रयास के बाद सभी गोताखोरों को सकुशल बचा लिया गया। लेकिन, स्टीमर पानी में डूब गया। इस डूबे स्टीमर को बाद में निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें