फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, श्रद्धालुओं में बनेगा विशेष आकर्षण

Wed, 14 Jun 2023 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा के बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण बनेगा। 
 
विज्ञापन
Mathura News: बलदेव में श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में बुधवार को श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। डीएम, विधायक, चेयरमैन, एसडीएम ने विधिविधान के साथ पूजा करके प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके बाद डीएम ने सभी के साथ पहली सेल्फी खींची। इस स्थान को भविष्य में पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की योजना है।  

नगर को लग गए चार चांद

श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा को बलदेव स्थित पुराने बस स्टैंड पर स्थापित किया गया है। इस मौके पर डीएम पुलकित खरे ने कहा कि बलदेव, ब्रज के राजा की नगरी है। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बलदेव की पहचान और आगे बढ़े इसलिए श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा नगर के प्रवेश पर ही स्थापित की गई है। इससे नगर को चार चांद लग गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष आकर्षण बनेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार

श्री दाऊजी की प्रतिमा स्थापित होना गौरव की बात

विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है। श्री दाऊजी हल व मूसल के साथ कस्बा में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगे। इससे हमारा गौरव बढ़ेगा। चेयरमैन डॉ मुरारीलाल अग्रवाल ने कहा कि श्री दाऊजी की प्रतिमा स्थापित होना गौरव की बात है। हमको सबसे अच्छा कार्य करने का मौका सबसे पहले मिला है। बलदेव की पहचान श्री दाऊजी महाराज से है। यह सुंदर प्रतिमा नगर प्रवेश करते समय सबका मनमोह रही है। कहा कि नगर की पहचान व सौंदर्यता के लिए डीएम का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। 

यह भी पढ़ेंः- बच्ची के साथ किशोर ने किया गलत काम: टीवी देखने उसके घर गई थी, बिजली चली गई तो एकांत में ले गया; चीख पड़ी मासूम
 

Mathura News: श्री दाऊजी महाराज की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

नगर में बने कन्या इंटर कॉलेज

इस दौरान लोगों ने डीएम से मांग की, कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण को धन स्वीकृत हो गया है। इस कॉलेज को बलदेव में बनवाएं। नगर में कॉलेज होने से छात्राओं को शिक्षा अध्ययन में आसानी होगी। साथ ही बलदेव के पुराने बस स्टैंड पर प्राइवेट बसों के संचालन की मांग की। लोगों ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज की नई प्रतिमा स्थापित हो गई है। यह बारिश, धूप से खराब न हो इसलिए इस पर एक छतरी लगनी चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः- पुण्यतिथि विशेष: ब्रजवासियों के आग्रह पर वृंदावन में रुक गए थे देवरहा बाबा, आश्रम में की गई साधु सेवा
 
विज्ञापन

इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद

लोगों की बातों को सुनकर डीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, आलोक कुमार डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार साविका शर्मा, सीओ आलोक सिंह, ईओ अखिलेश दीक्षित, थानाध्यक्ष संजय त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें