फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के मतदान में आई तेजी, १४४० ने किया पोस्टल बैलेट का उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चुनावी डॺूटी में तैनात कर्मचारियों के मतदान का प्रतिशत बढ़ने लगा है। पोस्टल बैलेट के माध्यम से १४४० कर्मचारी तीन दिन में मतदान कर चुके हैं। इस प्रक्रिया के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को ६७२ कर्मचारियों ने अपने मतदान का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जनपद में १० फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए बीएसए डिग्री कॉलेज में द्वितीय प्रशिक्षण के साथ पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। तीन दिन से चल रही इस प्रक्रिया में अब तक १४४० कर्मचारी मतदान कर चुके हैं। इनकी डॺूटी मतदान के लिए लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी राजकुमार मित्तल ने बताया कि पहले दिन २९२ कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया था, दूसरे दिन ४७६ और तीसरे दिन ६७२ कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। इसमें १४५ होमगार्ड भी शामिल हुए।
जनपद की सभी पांच विधानसभाओं में नौ हजार से अधिक कर्मचारियों की डॺूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं जिन्हें अपने गृह जनपद की विधानसभा के लिए मतदान करना है। उन्होंने अपना मत डाक से भेजा है। जनपद में भी ऐसे कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट आने लगे हैं। गत दिवस ९७६ गैर जनपदों में तैनात कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट भेजे थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन २९२ की फीडिंग की गई। सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने बताया कि पोस्टल बैलेट की यह प्रक्रिया अभी दो दिन और जारी रहेगी। एसएसपी और होमगार्ड कमांडेंट को जनपद में तैनात पुलिस बल और होमगार्ड से यहां पोस्टल बैलेट के मतदान का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें