फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे स्थित जमीन के फर्जीवाड़े में एसएसपी ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर जैंत क्षेत्र में स्थित साढ़े पांच एकड़ जमीन के विवाद में एसएसपी श्लोक कुमार ने जांच बैठा दी है। एमएलसी योगेश नौहवार की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी एक शिकायती पत्र देकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप लगाए हैं। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह अब पूरे मामले की जांच एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।
विज्ञापन


जमीन के अभिलेख फर्जी बनाकर उसके बैनामा करने के मामले में दो पक्षों में विवाद छिड़ गया है। मामले में एक पक्ष की तरफ से एमएलसी योगेश नौहवार ने एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत की थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से फरीदाबाद निवासी ज्योति मनचंदा ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने एमएलसी व अन्य लोगों पर 5 करोड़ रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही दोनों ने एक-दूसरे पर जमीन के फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप भी लगाए हैं।

एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि एमएलसी की शिकायत पर उन्होंने एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए हैं। जमीन काफी विवादित रही है। पूर्व में एक चिट फंड फर्जीवाड़े में सीबीआई ने इस जमीन को कुर्क कर लिया था। बाद में सीबीआई से जमीन कराने के बाद उसका विक्रय किया गया। एसएसपी ने ज्योति मनचंदा की ओर से कोई शिकायत प्राप्त न होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार मामले में दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें