फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट में अब 9 को सुनवाई, आज इस वजह से टली

Fri, 29 Nov 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 9 दिसंबर को सेवन रूल इलेवन याचिका पर विस्तार पूर्वक सुनवाई होगी।
 
विज्ञापन
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अन्य मामलों की वजह से शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 9 दिसंबर को सेवन रूल इलेवन याचिका पर विस्तार पूर्वक सुनवाई होगी।
विज्ञापन


हिंदू पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सेवन रूल इलेवन याचिका सुनवाई की थी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को जवाब दाखिल करने को कहा था। हालांकि शुक्रवार को इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। 

मुस्लिम पक्ष ने सेवन रूल इलेवन याचिका के तहत उन्होंने पूरा प्रकरण किसी प्रकार से कोर्ट में चलने योग्य नहीं होने की अपील की है। इसके अलावा तीन अन्य प्रार्थना पत्र सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया है कि मुस्लिम पक्ष ने चारों मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसलों को चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें