फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच स्थानों पर बनेंगे मेजर ध्यानचंद पथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में पांच स्थानों पर मेजर ध्यानचंद पथ बनाए जाएंगे। इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में की। सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जिले के पांच राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन किया गया था। खिलाड़ियों के क्षेत्र में ही सड़कों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर के तलवारबाज पवन कुमार शर्मा ने जम्मू में हुई जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 2007 के नेशनल गेम्स में भी शामिल हुए थे। इनके क्षेत्र में मथुरा-सौंख मार्ग स्थित अमरा का नगला मार्ग से निधिवन एक्सटेंशन संपर्क मार्ग को सीसी बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के तलवारबाज आशीष गौतम ने रुद्रपुर में आयोजित नेशनल जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इनके क्षेत्र में गनेशरा संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी कु. ईशा धनगर ने गुजरात में आयोजित प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इनके क्षेत्र में गोवर्धन मार्ग से अमर कालोनी संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर के तलवारबाज जीतू गोला ने ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

इनके क्षेत्र में अमरा का नगला मार्ग से शिव वाटिका कालोनी मार्ग को सीसी बनाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाज कु. वैदेही मिश्रा ने रुद्रपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इनके क्षेत्र में अरहरा बाजना बाटी संपर्क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें