मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कार आगे चल रहे ट्रक ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में एसपीजी कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार रात 11.30 पर ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार घुस गई। हादसे में एसपीजी कमांडो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीओ संजीव राय ने बताया कि नाै अगस्त रात 23.30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 133 पर दुर्घटना हो गई। इसमें एक ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार जा टकराई। कार को एसपीजी कमांडो विकास पुत्र कृष्ण कुमार निवासी फसौली, थाना मलपुरा, आगरा चला रहे थे।