फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अलवर पुल के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार को 500 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। अन्य राहगीरों के शोर मचाने और पीछा करने पर चालक ट्रक को बीच हाईवे पर खड़ा कर चाबी लेकर भाग गया।
विज्ञापन

हालांकि कार सवार युवक हादसे में बाल-बाल बच गए।कार आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। थाना हाईवे क्षेत्र में अलवर पुल के पास कार में पीछे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवारों में चीखपुकार मच गई। हादसे के बाद भी चालक कार को घसीटता रहा। इस पर अन्य राहगीरों ने शोर मचाया और ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद चालक, ट्रक को छोड़कर चाबी निकालकर भाग गया।
सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। ट्रक हाईवे में खड़ा होने पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि ग्वालियर के किलागेट निवासी देवेश सिंह सिसोदिया ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया था। उनका कहना था कि दोनों में समझाैता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें