फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन में रोज लगेगा सपा यूथ ब्रिगेड का जनता दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी नगर इकाई मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गोवर्धन में अब प्रतिदिन जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। कस्बे के श्री गोवर्धन नाथ पीठ ठाकुर श्री हरि देव जी महाराज आनंद भवन सभागार में अब प्रतिदिन जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रोजाना सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी नगर इकाई मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष गोवर्धन, एडवोकेट मनीष मोहन शर्मा ने बताया कि इस जनता दरबार की अध्यक्षता विष्णु स्वामी रुद्र संप्रदाय निर्मोही अखाड़ा खालसा पंथ श्री गोवर्धन नाथ पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी आचार्य पुरुषोत्तम लाल महाराज और 83 गोवर्धन विधानसभा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव कृष्ण गोस्वामी संयुक्त रूप से करेंगे। शिविर में पीड़ित छात्र-छात्राओं, पुलिस उत्पीड़न, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अनुसूचित जाति के लोगों सहित अध्यापक, सरकारी कर्मचारी, घरेलू महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इन समस्याओं को प्रशासन के संज्ञान में लाकर समाधान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें