फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के कार्ड बांटकर लाैट रहे बाइक सवार हादसे का शिकार, बेटे की माैत, पिता घायल; परिवार में मची चीखपुकार

Thu, 06 Nov 2025 08:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी के कार्ड बांटकर बाइक से गांव लौट रहे पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। हादसे बेटे की माैत हो गई, वहीं पिता घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में गांव पैगांव के एक घर में शादी की खुशियां जिंदगी भर का दर्द दे गईं। शादी के कार्ड बांटकर आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे का शिकार हो गए। बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


पैगांव निवासी रामवीर ने बताया कि भाई सुरजन के बड़े बेटे विष्णु की इसी 26 नवंबर को शादी है। बरात नौहझील के गांव सिंदरपुर जानी है। सुरजन अपने छोटे बेटे महेश के साथ बाइक से मथुरा में शादी के कार्ड बांटकर गांव आ रहे थे। देर रात दोनों अस्तोली पुलिया के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों बाइक समेत पुलिया में जा गिरे। 

आसपास के लोगों ने तब तेज आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे और शेरगढ़ पुलिस को सूचना दी। शेरगढ़ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जब तक दोनों को बाहर निकाला बाइक चला रहे महेश की मौत हो चुकी थी। पिता सुरजन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। महेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें