फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गिलट कारोबारी लापता, परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका....नए बस स्टैंड पर खड़ी मिली स्कूटी

Thu, 06 Nov 2025 03:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गिलट कारोबारी के लापता होने के बाद घरवाले परेशान हैं। रातभर उनकी तलाश की जाती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस कारोबारी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गिलट कारोबारी लापता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कालिंदी कुंज के गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल (38) नये बस स्टैंड से लापता हो गए। कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजन को चिंता हुई तो तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह उनकी स्कूटी बस स्टैंड पर लावारिस मिली। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में गिलट कारोबारी थाने पहुंच गए। भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके लापता होने के पीछे कारोबारी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन


कालिंदी कुंज, जयसिंहपुरा के रहने वाले मनीष अग्रवाल का हालन गंज में मनीष पायल ऑर्नामेंट के नाम से कारोबार है। उनके परिजन ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान बंद करके अपने मित्र व पार्टनर अनुराग के यहां गए थे। वहां से लौटकर जा रहे थे तो रास्ते में संजय नामक गिलट कारीगर से भी मिले। उसे नये बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। उधर, देर रात तक मनीष घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने तलाश शुरू की। 

उनके साथियों और पार्टनरों के यहां जानकारी मांगी। काफी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे उनकी स्कूटी बस स्टैंड के पास खड़ी मिली। उसमें चाबी लगी हुई थी। स्कूटी में मोबाइल व घड़ी भी मिल गए। परिजन ने बताया कि वह कई दिन से कुछ तनाव में थे। परिजन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। दोपहर बाद गिलट आभूषण व्यापारी समिति के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल व्यापारियों के साथ थाना कोतवाली पहुंचे। तब कहीं जाकर शाम को कारोबारी की गुमशुदगी दर्ज की गई। परिजन को अनहोनी का डर सता रहा है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सुबह से शाम तक टहलाती रही पुलिस
कारोबारी मनीष की स्कूटी को परिजन ने सुबह दस बजे ढूंढ निकाला। वह बाग बहादुर पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें कोतवाली थाने भेज दिया। कोतवाली थाने की पुलिस ने कहा कि वह गोविंद नगर थाने, जहां के निवासी हैं, वहां जाएं। इस पर परिजन गोविंद नगर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें घटनास्थल यानी कोतवाली थाने जाने को कह दिया। इसके बाद रातभर से व्यापारी को तलाश कर रहे परिजन का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने गिलट कारोबारी व्यापारी समिति से मदद मांगी। इसके बाद कोतवाली थाने में शाम को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

व्यापारी की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस कारोबारी के स्कूटी में मिले मोबाइल के आधार पर कॉल डिटेल खंगाल रही है। परिजन ने दो कारोबारियों पर शक जाहिर किया है। इसके अलावा मनीष ने एक वकील से बात की थी। पुलिस ने उक्त वकील से भी संपर्क किया। पुलिस का मानना है कि कारोबारी से पैसे के लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें