फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सेवानिवृत्ति के पांच साल बाद सैनिक को डाक से मिला विदेश सेवा मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। विकास खंड मांट की गांव पंचायत वकला के प्रधान विजय कुमार गनरेड आर्मी में सैनिक थे। वर्ष 2020 में वह सेवानिवृत्त होकर घर आ गए। सेवानिवृत्ति के पांच साल बाद आर्मी हेड क्वार्टर दिल्ली से उन्हें डाक से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विदेश सेवा मेडल प्राप्त हुआ है। रिटायर्ड जवान ने इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन



विजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2011 में वह रेजिमेंट की तरफ से अफ्रीका में स्थित कांगो में शांति सेना का हिस्सा बनकर गए थे। वहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। वर्ष 2020 में विजय सेना से रिटायरमेंट हो कर घर आ गए।

बताया कि अफ्रीका से लौटने के 14 वर्ष बाद उन्हें डाक से मेडल भेजा गया है। विजय कुमार ने बताया कि जब उनको डाक प्राप्त हुई तो उन्होंने उसे खोल कर देखा। मेडल पाकर वह खुश हो गए। वर्तमान में विजय कुमार गांव पंचायत वकला के ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें