फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 250 डाकघरों में आने-जाने वाली डाक पर विभाग की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता उपडाकघर में जाली टिकट लगाकर डाक भेजे जाने के मामले में डाक विभाग को 31.79 लाख रुपये राजस्व के नुकसान के बाद अब विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। जिले में संचालित एक प्रधान डाकघर, 197 शाखा डाकघर और 52 उप डाकघरों से डाक बुक करने आने वालों पर विभाग के अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब सभी डाकघरों में निर्देश दिए गए हैं कि डाक बुक करने आने वाले लिफाफों में लगी टिकटों की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बाहर से टिकट लगाकर ला रहा है, उसकी टिकट को काफी गहनता से चेक किया जाए।

प्रवर डाक अधीक्षक विजेंद्र ने बताया कि डाकघरों या विभाग द्वारा वैध स्थानों से ही डाक टिकट खरीदें। उन्होंने कहा कि जाली टिकट बिल्कुल असली जैसी ही प्रतीत होती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें