फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 4 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर पास से 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि शनिवार रात को बाद पुल रेलवे क्रोसिंग के निकट फैक्टरी एरिया को जाने वाले रास्ते चेकिंग अभियान चल रहा था। रात करीब 12:30 बजे एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान मांट के गढी आशा निवासी विपिन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें