फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से खेल मैदान में फिसलन, बिना अभ्यास लौटे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार और बुधवार को हुई लगातार बारिश ने खिलाड़ियों की तैयारियों पर भी ब्रेक लगा दिया। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जलभराव होने से खेल गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रहीं। सुबह और शाम अभ्यास के लिए पहुंचे खिलाड़ियों को निराश होकर बिना प्रशिक्षण लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश के कारण स्टेडियम का एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल मैदान, वार्मअप एरिया और अन्य अभ्यास स्थल पानी से भर गए। कई स्थानों पर कीचड़ और फिसलन होने से खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना जोखिम भरा हो गया। प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए अभ्यास स्थगित कर दिया। आगामी जिला, मंडलीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।
खिलाड़ी नरेश राजपूत का कहना है कि हर वर्ष बरसात में स्टेडियम में जलभराव की समस्या सामने आती है। बारिश के बाद पानी कई दिनों तक मैदान में जमा रहता है, जिससे नियमित अभ्यास बाधित होता है। जिन खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं निकट हैं, उनकी तैयारी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद मैदान को दुरुस्त कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें