फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कूटी सवार भाई-बहन को युवकों ने पीटा, घायल

विज्ञापन
मथुरा। डीगगेट पर मारपीट के बाद छात्र के पिता सुनवाई न होने पर सड़क पर लेटे हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में दरेसी अस्पताल के सामने सोमवार की रात को स्कूटी टकराने से युवकों ने स्कूटी सवार छात्र और उसकी बहन को पीट दिया।
विज्ञापन

छात्र ने अपने पिता को जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। हमलावरों ने छात्र के पिता के कपड़े फाड़ दिए और उनकी भी पिटाई कर दी। सूचना के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित पिता सड़क पर लेट गए और वाहनों की आवाजाही रोक दी। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेजा और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र की भरतपुर गेट पुलिस चौकी के सामने रहने वाले पूरन सिंह ने बताया कि रात को उनका बेटा लव ठाकुर व बेटी काजल राजीव एकेडमी से लौट रहे थे। वह दरेसी अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध किया तो बेटे के साथ मारपीट की। बचाव करने पर बेटी को भी पीटा। जब वह पहुंचे और मारपीट का कारण जानना चाहा तो युवकों ने उनके भी कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की।
विज्ञापन

सूचना देने के काफी देर बाद तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो पीड़ित सड़क पर लेट गए। इधर मामला दो अलग-अलग संप्रदाय का होने की भनक लगते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने पुलिस ने तीन युवकों को मौके हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूरन सिंह, उनके बेटे लव का मेडिकल कराया। साथ ही पूरन सिंह की तहरीर पर 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि दरेसी रोड निवासी रिजवान, सुल्तान, नदीम को शांतिभंग में पाबंद कर दिया। इसके साथ अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें