फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: द्वारिकाधीश मंदिर के नाम से बनाई वेबसाइट...201 रुपये में बेच रहे गुलाल, मंदिर समिति ने बताया फर्जी

Tue, 11 Mar 2025 11:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के नाम से गुलाल बेचा जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से संज्ञान लिया गया। मामले में स्थिति साफ करते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर 201 रुपये में घर बैठे गुलाल भेजने के नाम पर ठगी की जा रही है। इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति को हुई तो उन्होंने डीआईजी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को जानकारी हुई कि किसी व्यक्ति ने मंदिर के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना ली है। वेबसाइट के माध्यम से लोगों को द्वारिकाधीश मंदिर से गुलाल भेजने के लिए 201 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि मंदिर ने इस तरह की कोई वेबसाइट नहीं बनाई है। 

मीडिया प्रभारी ने मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज को बताया। उन्होंने मंदिर के नाम से लोगों को ठगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति प्रदान की। इसके बाद डीआईजी से वेबसाइट बंद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें