फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छह ई-बसें शुरू, प्रत्येक रूट पर दौड़ेंगी 2-2 बसें

विज्ञापन
मथुरा। आईएसबीटी पर ई-बसें को हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करते जनप्रतिनि​धि।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में परिवहन निगम ने ई-बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इन ई-बसों को 200 किलोमीटर एरिया के बीच में चलाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम, एमएलसी योगेश नौहवार व महापौर विनोद अग्रवाल ने छह ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा मंडल में परिवहन निगम ने पहली ई-बस सेवा मथुरा से शुरू की है। इन बसों में 42 सीटें हैं और बस वातानुकूलित है। इन बसों में सफर के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि 6 बसें शुक्रवार से शुरू की गई हैं। मथुरा के लिए 42 बसों का प्रस्ताव बनाया है। ये बसें मथुरा से बरसाना, आगरा, फिरोजाबाद, नोएडा तक चलेंगी। सामान्य बस के किराये जितनी ही इनकी टिकट है।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मथुरा से बरसाना के लिए 92 रुपये किराया, मथुरा से आगरा के लिए 100 रुपये किराया और मथुरा से फिरोजाबाद के लिए 198 रुपये और मथुरा से नोएडा के लिए 321 रुपये किराया तय किया गया है। एक बस को चार्ज होने में 90 मिनट का समय लगेगा।

बसों में सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बस जैसे ही स्टार्ट होगी तो कैमरे अपने आप शुरू हो जाएंगे। बस में सफर के दौरान यात्रियों की पूरी निगरानी कंट्रोल रूम से रखी जाएगी। इन बसों की सीट भी आरामदायक रखी गई है। बसों में जीपीएस और वीटीएस दोनों ही लगाए गए हैं।

यह है बसों का समय
डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा से सुबह पहली बस 7 बजे निकलेगी, नोएडा यह बस 10.30 बजे पहुंचेगी। नोएडा से यह बस दोपहर 12.30 बजे चलेगी और मथुरा शाम को 4 बजे पहुंची। दूसरी बस 8.30 बजे चलेगी और नोएडा दोपहर 12 बजे पहुचेगी। नोएडा से यह बस 2 बजे चलेगी और मथुरा 5.30 बजे पहुंचेगी। मथुरा से बरसाना के लिए सुबह 6.30 बजे और 8 बजे चलेगी। मथुरा से आगरा के लिए सुबह 7 बजे और 8 बजे बस रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें