फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हुए नुकसान के सर्वे में जुटें अधिकारी: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
जल प्लावित गांवों का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण।
विज्ञापन
कोसीकलां। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद खराब हुई धान की फसल का शुक्रवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया और नुकसान का का सर्वे करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याएं सुनकर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री ने गांव बठैनकलां, बठैन खुर्द, कोकिलावन, गिडोह, हुलवाना, सिरथला, गढ़ी बरवारी, कॉमर, दहगांव, लाडपुर, बरका, बुखरारी, खरौट आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम वैभव गुप्ता समेत नहर विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बठैन ड्रेन, हुलवाना ड्रेन तथा पखरपुर ड्रेन की तत्काल सफाई कराकर पानी की निकासी कराई जाए। साथ ही बीमा कंपनी बारिश से नष्ट हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा उपलब्ध कराएं।
चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में किसानों को पानी की मोटर और डीजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे तुरंत पानी निकाला जा सके और अगामी रवि की फसल में किसान बुवाई कर सकें। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर किसानों की बर्बाद हुई फसल को भी देखा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत करा दिया है। करीब एक सप्ताह के अंदर ही कृषि विशेषज्ञों का स्टाफ यहां सर्वे का काम पूरा करेगा। इसके साथ ही तहसील स्तर से होने वाली सारी प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंंगी। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, चंदन सिंह, सौरभ चौधरी, टेकराम, विजन सिंह, वकील समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें