फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जूनियर इंजीनियर का निलंबन वापस लेने के बाद धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने तथा कार्य में शिथिलता बरतने पर इंजीनियरों को निलंबित करने के मामले में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के इंजीनियरों का धरना बुधवार को जूनियर इंजीनियर का निलंबन वापस लेने के बाद समाप्त हो गया। सभी जूनियर इंजीनियर काम पर लौट आए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र मौर्य ने बताया कि ग़र्मी में अनवरत विद्युत आपूर्ति देने में अवर अभियंताओं द्वारा कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के लिए तेल, फ्यूज वायर आदि सामग्री पर्याप्त मात्रा में न मिल पाने के कारण ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत प्रभावित हो रही है, जिसके लिए अनैतिक रूप से अवर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। तीन दौर की वार्ता में इंजीनियर निलंबन को वापस लेने की मांग पर कोई समाधान नहीं निकल सका था।

जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अवर अभियंता आमोद आनंद निलंबन की कार्रवाई निरस्त करने, अधिशासी अभियंता कोसी के द्वारा अनैतिक कार्यों के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर कार्य करने तथा निम्न स्तर की भाषा शैली का प्रयोग रोकने के बाद की मांग को लेकर एसएई एसपी पांडेय से वार्ता हुई, जिसमें जूनियर इंजीनियर के निलंबन को वापस लेने पर सहमति बन गई। अन्य मांगो पर जल्द समाधान किए जाने के आश्वासन धरना समाप्त हो गया। सभी जूनियर इंजीनियर काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें