फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रक्षा सूत्र बांधने घर से निकलीं बहनें जाम में फंसी

विज्ञापन
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त में रक्षा सूत्र (राखी) बांधने के लिए बहनें भोर होते ही घरों से निकल पड़ीं, ताकि दोपहर तक अपने घर लौट सकें। इस दौरान जाम के कारण उन्हें परेशानी हुई। रक्षाबंधन पर शहर के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भी पूरे दिन जाम की स्थिति रही। जाम खुलवाने को पुलिसकर्मी वाहन चालकों से जूझते नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों में भारी उत्सुकता देखी गई। बहनें ससुराल से परिजन के साथ दोपहिया, चौपहिया वाहनों से मायके के लिए निकलीं, लेकिन जगह-जगह लगे जाम के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। शहर में होलीगेट, डीगगेट, भरतपुरगेट, कृष्णानगर, भूतेश्वर मार्ग, महोलीरोड, बीएसए कॉलेज रोड समेत लगभग हर प्रमुख मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित आगरा-दिल्ली मार्ग पर सुबह से रात तक जाम के हालात रहे। नरहोली पुल के कारण पुराने एआरटीओ कार्यालय से लेकर जयगुरुदेव तक वाहनों की कतार लगी रही। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि जगह-जगह ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए थे, जिन्होंने जाम खुलवाने के साथ ही यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन


कोसी में रक्षाबंधन पर सड़कें जाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम
कोसीकलां। रक्षाबंधन पर शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के बंद होने के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ा कि सभी सड़कें जाम हो गईं। 12 बजे के बाद शुरू हुआ जाम शाम तक लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन सवार घंटों जाम से जूझते रहे। शेरगढ़ मार्ग, हनुमान मंदिर तिराहा, गोपाल बाग, शाहपुर रोड, घंटाघर, रेलवे रोड, लिंक रोड, बठैन गेट फ्लाईओवर पर लगे जाम से वाहनों के पहिए थम गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें