फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूजः 'अपनों' को सलाखों के पीछे देख छलक उठीं आंखें, बहनों ने मनाया त्योहार

विज्ञापन
फोटो 25+26 जिला कारागार में अपने भाइयों से मिलने पहुंची बहन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जेल की सलाखों में बंद भाई को देेख बहनों की आंखें छलक आईं। मंगलवार को भाई दूज पर बहनों ने 1117 भाइयों का टीका किया। साथ ही सभी ने ईश्वर से भाई ही जल्दी मुक्ति की प्रार्थना की। मंगलवार को सुबह सात बजे से ही जेल अधिकारियों ने बहन-भाई के मिलने का सिलसिला शुरू करा दिया। लंबी लाइन लगाकर बंदियों की बहनों ने काफी देर-देर तक इंतजार किया।
विज्ञापन

प्रत्येक बंदी को जेल प्रशासन ने लगभग आधा घंटा तक मुलाकात का समय दिया। इस दौरान जेल पुलिसकर्मियों ने बंदियों पर नजर बनाए रखी। उनके द्वारा मिलाई के लिए आने वाले परिजनों की जांच की, इसके बाद ही मिलने का मौका प्रदान किया। मिलने का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा।
इस तरह 1117 भाइयों से 1657 बहनों ने मुलाकात की। उनके साथ करीब 739 बच्चे भी मौजूद रहे। जेलर अरविंद पांडेय ने बताया कि इस दौरान पूरी सतर्कता बनाए रखी। मुलाकात को आने वाले प्रत्येक परिजन को जांच के बाद ही मिलने का मौका दिया गया।

फोटो 27 जिला जेल में भाई से मिल कर रोती हुई बहन को संभालते परिजन।- फोटो : MATHURA

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें