फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर इस नंबर पर क्यूआर कोड भेज देना, पैसे डाल दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। ऐसे में कॉपी जांचने के दौरान सामने आ रहा है कि कुछ विद्यार्थी रुपये देने का लालच देने के साथ ही अजब-गजब गुहार लगा रहे हैं। किसी ने कॉपी में अपना नंबर अंकित कर लिखा कि गुरुजी क्यूआर कोड भेज देना जितने पैसे कहेंगे मैं डाल दूंगा तो कोई पिता की बीमारी के साथ गरीब होने का हवाला दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य चल रहा है। सोमवार तक वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज में 2,29,784 कॉपियों के सापेक्ष 88.43 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। जवाहर इंटर कॉलेज में 1,05,886 के सापेक्ष 93.22 और किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 1,02,213 में से 93.67 फीसदी कॉपियां जांची जा चुकी हैं। वहीं, जीआईसी में नियुक्त 849 परीक्षकों में 362 व 88 उप प्रधान परीक्षकों में 67 ही उपस्थित रहे। जवाहर इंटर कॉलेज में 599 परीक्षकों में 384 और 61 उप प्रधान परीक्षकों में से 51 हाजिर रहे। किशोरी रमण इंटर कॉलेज में 569 परीक्षकों में से 320 और 57 उप प्रधान परीक्षकों में 41 ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें