फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चांदी की कीमतों में फिर उछाल, दो दिन में 10 हजार की तेजी; पुराने भाव में बुकिंग वालों की आई मौज

Fri, 27 Nov 2026 08:56 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शादी-विवाह के सीजन में चांदी के भाव दो दिन में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं, जिससे आगामी शादियों के लिए खरीदारी करने वाले परिवारों की चिंता बढ़ी है। वहीं, कीमतों में गिरावट के दौरान जेवर बुक कराने वाले ग्राहकों को पुराने भाव का फायदा मिला है।
विज्ञापन
फोटो-5- महिला ग्राहक को चांदी के जेवरात दिखाते कारोबारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। दो दिन में चांदी के दामों में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। अचानक आई तेजी से उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिन्हें आने वाले दिनों में शादी के लिए जेवरात खरीदने हैं। वहीं, जिन ग्राहकों ने पहले से जेवराें की बुकिंग करा दी है उन्हें फायदा मिला है।
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों के अनुसार शादियों में सोने-चांदी के आभूषणों की मांग बनी हुई है। हाल में कीमतों में गिरावट आने पर कई लोगों ने शादी के लिए जेवरात पंसद कर बुक करा लिए थे। कीमतों में तेजी आने से ऐसे ग्राहकों को राहत मिली है। कारोबारियों का कहना है कि चांदी के भाव में तेजी का असर आगामी दिनों में खरीदारी पर पड़ सकता है। शादी में जरूरी पायल, बिछिया आदि चांदी के आभूषण खरीदने वाले ग्राहक अपने बजट का ध्यान रखेंगे। इससे बिक्री प्रभावित होगी।

सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि चांदी के भाव में अचानक तेजी आने से शादी की खरीदारी करने वाले ग्राहकों पर असर पड़ा है। भाव कम होने के दौरान जिन लोगों ने जेवरात की बुकिंग करा ली थी, उन्हें पुराने रेट का फायदा मिला है। नए ग्राहक भाव में स्थिरता आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें