फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसआईबी ने सीमेंट व्यापारी पर लगाया 93 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने महावन में सीमेंट व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर बिक्री से जुड़े अभिलेखों को चेक किया। अभिलेखों में खामियां पाए जाने के शोर के बीच टीम ने 93 लाख का जुर्माना लगाया है। टीम को जीएसटी रिकाॅर्ड में कुछ खामियां मिली हैं।
विज्ञापन

एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी अनिल कुमार कनौजिया के नेतृत्व में एसआईबी डिप्टी कमिश्नर प्रतिभा की टीम ने दरोगा मार्केट में एक सीमेंट व्यवसायी के यहां जीएसटी से जुड़े उनके अभिलेख कब्जे में ले लिए। बिक्री रजिस्टर भी चेक किए गए। स्टाॅक समेत रोजाना बिक्री की सूची का मिलान शुरू किया। अभिलेखों में खामियां सामने आने लगीं। अफसरों ने दुकानदारों से जानकारी करके मिलान के बाद अभिलेखों पर उनके हस्ताक्षर भी कराए।
विज्ञापन

उधर, एसआईबी के छापे की भनक लगते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। कार्रवाई के डर से कई व्यापारियों ने शटर गिरा लिए।

फर्म स्वामी पर 93 लाख रुपये जुर्माना के लगाए गए हैं। जांच जारी है। कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग कर चोरी करने वाले कारोबारियों पर नजर रखे है।
- अनिल कुमार कनौजिया, ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें