फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: माथुर चतुर्वेद परिषद यमुना स्वच्छता के लिए हमेशा रहेगी आगे

विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल माथुर चतुर्वेद परिषद के अ​धिकारी
विज्ञापन
मथुरा। यमुना जन्म महोत्सव पर बृहस्पतिवार को माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने कहा कि लोग यमुना को अपना आराध्य मानते हैं और हम लोगों की यमुना मां हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यमुना सफाई के मुद्दे को हल करना कोई बड़ी बात नहीं है। नगर निगम से लेकर केंद्र सरकार इस मुद्दे को लोगों की जन भावनाओं को समझते हुए कोई एक प्लान बनाना चाहिए। जिससे विश्राम घाट आने वाले सभी श्रद्धालुओं को यमुना का शुद्ध जल मिल सके।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने भी यमुना को लेकर अपने विचार रखे। कहा कि यमुना की स्वच्छता के लिए परिषद हमेशा आगे रहेगी। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि हमने पंकज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी के साथ मिलकर लोगों से जो संपर्क किया उसका हमें जन समर्थन मिला। गोपेश बाबा, पंकज बाबा, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, सुनील सिंह, हरीश, नीलमनी, देवेन्द्र पहलवान, अंशुल पाराशर, सुमित गौतम, गिरधारी लाल पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें