फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी कुश्ती रही सुभाष के नाम

Sat, 02 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
रथ मेला के अवसर पर हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद और अखाड़ा मालाधारी के संयुक्त तत्वावधान में रथ मेले के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम को हजारीमल सोमानी कालेज खेल मैदान पर  हुए दंगल में कई शहरों के पहलवानों ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन


दंगल का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम और कुश्ती दंगल के संयोजक शशि पहलवान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराया। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, छाता, कोसी, हरियाणा, दिल्ली आदि जगह से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।

दंगल की पहली कश्ती मथुरा भूतेश्वर अखाड़ा के पहलवान जयसिंह और दिल्ली के प्रवीन के बीच हुई जो बराबर रही। इसके बाद भूतेश्वर के पवन पहलवान और पलवल के राजेंद्र पहलवान व गोपालबाग मथुरा के प्रिंस पहलवान और होडल के राजेश पहलवान के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन


चौथी कुश्ती में वृंदावन मालाधारी अखाड़ा के बंटी पहलवान ने इतरवाया के राजवीर पहलवान को हरा दिया। आखिरी कुश्ती वृंदावन मालाधारी अखाड़े के सुभाष पहलवान और दिल्ली के राहुल पहलवान के बीच हुई। जिसमें सुभाष ने विजय हासिल की। इस दौरान कल्लू पहलवान, सुभाष, मयंक, मुकुटवल्लभ दुबे आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें